होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

बाहरी गेहूं पर सख्त पहरा: सागर कलेक्टर का बड़ा एक्शन, सीमाओं पर चेक पोस्ट से होगी कड़ी निगरानी

बाहरी गेहूं पर सख्त पहरा ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

बाहरी गेहूं पर सख्त पहरा : सागर कलेक्टर का बड़ा एक्शन, सीमाओं पर चेक पोस्ट से होगी कड़ी निगरानी

सागर। रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेंहूँ उपार्जन अवधि 15 अप्रैल से 31 मई 2026 के दौरान पड़ोसी राज्यों से उपार्जन केन्द्रों पर लाई जाने वाली उपज की अवैध विक्री रोकने हेतु चैक पोस्ट लगाये जाने के संबंध में समस्त अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अन्य राज्यों की सीमा से लगे मार्गों पर राजस्व, पुलिस, मंडी, कृषि, सहकारिता एवं खाद्य विभाग के संयुक्त जांच दल गठित कर तत्काल चेक पोस्ट स्थापित किए जाएं।

 

कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि गठित दलों के सदस्यों के नाम और दूरभाष क्रमांक की जानकारी जिला कंट्रोल रूम को अनिवार्य रूप से भेजी जाए। सीमावर्ती इलाके में आवश्यक चेकिंग दल तैनात कर सघन पर्यवेक्षण करावें। अवैधानिक तरीके अपनाकर अन्य राज्य से उपार्जन केन्द्रो में विक्रय हेतु आने वाला उत्पाद रोके। नामित दल का विवरण मय दूरभाष क्रमांक की जानकारी कंट्रोल रूम को भेजें तथा, दल द्वारा किए गए कार्य की सप्ताहिक रूप से समीक्षा करें। उन्होंने स्पष्ट किया है कि उपार्जन की समाप्ति तक अवैध आवक को हर हाल में रोका जाए ताकि जिले के वास्तविक किसानों को ही शासन की योजना का लाभ मिल सके और उपार्जन नीति का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!