सागर : गेहूं बंटवारे पर छोटे बेटे को पीटा, मौत
पिता ने बड़े बेटे और पोतों के साथ मिलकर की थी मारपीट, नाबालिग समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
सागर। सानौधा थाना क्षेत्र के ग्राम पामाखेड़ी में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गेहूं के बंटवारे को लेकर हुये विवाद में पिता ने अपने ही छोटे बेटे के साथ मारपीट करवा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार 19 अप्रैल की शाम करीब 4.30 बजे हिरदे अहिरवार का अपने बेटे हल्ले अहिरवार से विवाद हुआ। गुस्से में आकर उसने अपने दूसरे बेटे पप्पू उर्फ शिवराम और पोतों को हल्ले पर हमला करने के लिये उकसाया। इसके बाद आरोपियों ने डंडों और पत्थरों से प्राणघातक हमला किया। बीच बचाव करने आई पत्नी सीमा के साथ भी मारपीट की गई। हमले में गंभीर रूप से घायल हल्ले को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर हत्या का मामला दर्ज किया। कार्यवाही करते हुये बुधवार को पुलिस ने आरोपी हिरदे अहिरवार 74, पप्पू उर्फ शिवराम अहिरवार 45, संदेश अहिरवार 22 और एक 16 वर्षीय नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया। सानौधा थाना प्रभारी भरत सिंह ठाकुर ने बताया कि गेहूं बंटवारे और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ था। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है।
सागर : गेहूं बंटवारे पर छोटे बेटे को पीटा, मौत पिता ने बड़े बेटे और पोतों के साथ मिलकर की थी मारपीट, नाबालिग समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
सागर : गेहूं बंटवारे पर ...
[post_dates]

संपादक







