होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी पुलिस के हत्थे चढ़ा : बस स्टैंड इलाके में घेराबंदी कर गोपालगंज पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

लंबे समय से फरार स्थाई ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी पुलिस के हत्थे चढ़ा : बस स्टैंड इलाके में घेराबंदी कर गोपालगंज पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

सागर। थाना गोपालगंज पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक शातिर स्थाई वारंटी को आखिरकार पकड़ लिया। 22 अप्रैल को थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक नीरज जैन और उनकी टीम इलाके में वारंटियों की तलाश में सक्रिय थी।

इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आकाश साहू (39), निवासी शनिचरी, नंदकिशोर होटल के पास, जो काफी समय से फरार था, बस स्टैंड क्षेत्र में मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बस स्टैंड इलाके की घेराबंदी कर दी।

पुलिस को देखते ही आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन टीम की सतर्कता के चलते उसे चारों ओर से घेरकर पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान उसने अपनी पहचान आकाश साहू के रूप में स्वीकार की।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ न्यायालय द्वारा कई मामलों में स्थाई वारंट जारी किए गए थे, जिनमें प्रकरण क्रमांक 6490/15, अपराध क्रमांक 298/15 शामिल हैं। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा, उपनिरीक्षक नीरज जैन, राधेश्याम दहायत, आनंद, थिरबम और रणवीर की अहम भूमिका रही।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All