होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर में तीन दोस्तों की मौत से मातम: अभिषेक, तनिष्क और तेजराम तालाब में डूबे, 4-4 लाख सहायता घोषित

सागर में तीन दोस्तों की ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर में तीन दोस्तों की मौत से मातम: अभिषेक, तनिष्क और तेजराम तालाब में डूबे, 4-4 लाख सहायता घोषित

सागर। नरयावली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गुड़ा तालाब में नहाने गए तीन युवकों की पानी में डूबने से दुखद मृत्यु हो गई। हृदय विदारक घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने अपने सभी निर्धारित कार्यक्रम निरस्त कर तत्काल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन की कमान संभाली। विधायक लारिया की सक्रियता और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की त्वरित संवेदनशीलता के चलते पीड़ित परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता की घोषणा की गई है।

विधायक ने स्वयं कराई खोजबीन, प्रशासन को किया सक्रिय
हादसे की जानकारी मिलते ही विधायक प्रदीप लारिया तत्काल गुड़ा तालाब पहुंचे। उन्होंने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन और एनडीआरएफ (NDRF) की टीम को मौके पर बुलवाया। रात्रि का समय होने के कारण रेस्क्यू में बाधा न आए, इसके लिए विधायक ने स्वयं मौके पर लाइटों की व्यवस्था सुनिश्चित कराई। उनकी मौजूदगी में चले सर्च ऑपरेशन के बाद मृतकों के शवों को निकालने का प्रयास जारी रहा। अभी तक एक शव निकाला जा चुका है।

इस दुखद हादसे में जान गंवाने वाले तेज राम पटेल (20 वर्ष), पिता श्री लोकनाथ पटेल, निवासी कैंट (28 नंबर गेट),अभिषेक (19 वर्ष), पिता विजय मलिक, निवासी बंगला नंबर 6, कैंट एवं तनिष्क (20 वर्ष), पिता सुनील कोरी, निवासी कैंट तीनों युवक कैंट क्षेत्र के निवासी थे।

मुख्यमंत्री ने व्यक्त की शोक संवेदना, स्वीकृत की सहायता राशि

विधायक प्रदीप लारिया ने इस मर्माहत करने वाली घटना से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को विस्तार से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं। मुख्यमंत्री ने त्वरित निर्णय लेते हुए शासन की ओर से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है।

विधायक प्रदीप लारिया ने इस घड़ी में गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र के तीन होनहार युवाओं का इस तरह जाना अपूरणीय क्षति है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि पीड़ित परिवारों को सहायता राशि का वितरण यथाशीघ्र सुनिश्चित किया जाए।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!