होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : मोबाइल चोरी का खुलासा, शातिर आरोपी मोबाइल सहित गिरफ्तार

सागर : मोबाइल चोरी का ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर : मोबाइल चोरी का खुलासा, शातिर आरोपी मोबाइल सहित गिरफ्तार
सागर। थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुये मोबाइल चोरी के प्रकरण का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। 22 अपै्रल को फरियादिया आशी घोषी 19 वर्ष निवासी गरई गाता मंदिर के पास रविशंकर वार्ड मोतीनगर द्वारा थाना मोतीनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह अपनी चचेरी बहन सौम्या घोषी के साथ स्कूटी से गांधी चौक वार्ड स्थित अपनी सहेली वैष्णवी गुप्ता के घर गई थी। स्कूटी घर के बाहर खड़ी कर दी थी तथा सौम्या घोषी द्वारा अपना आई क्यू कंपनी का मोबाइल स्कूटी की बास्केट में रखा था। कुछ समय पश्चात वापस आने पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल चोरी कर लिया गया। मोबाइल की कीमत लगभग 18000 थी। रिपोर्ट पर थाना मोतीनगर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये मुखबिर तंत्र सक्रिय किया, संदिग्धों की तलाश की तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी द्वारा घटना करना स्वीकार किया, जिसके कब्जे से चोरी गया मोबाइल बरामद कर जप्त किया गया। पुलिस ने सनी उर्फ सनिल सोनी पिता माधव सोनी 22 वर्ष निवासी बड़ा बाजार विवेकानंद वार्ड को गिरफ्तार किया। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी पूर्व से भी कई आपराधिक प्रकरणों में संलिप्त रहा है तथा आदतन अपराधी है, जिसके विरुद्ध थाना मोतीनगर में चोरी, मारपीट, लूट एवं आर्म्स एक्ट से संबंधित कई अपराध दर्ज हैं। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत थाना प्रभारी मोतीनगर, बालकृष्ण चौबे, नदीम, राहुल का योगदान रहा।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!