होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : युवक का पेड़ पर लटका मिला शव,पत्नी से चल रहा था विवाद

सागर : युवक का पेड़ ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर : युवक का पेड़ पर लटका मिला शव,पत्नी से चल रहा था विवाद

सागर/बीना। कोरजा गांव के पास पेड़ पर युवक का शव लटका हुआ मिला। युवक अपनी पत्नी को लेने के लिए दो दिन पहले ही ससुराल आया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। मृतक की पहचान खुरई के सागर नाका निवासी विनोद अहिरवार 29 के रूप में हुई है। वह 22 अप्रैल को अपनी पत्नी प्रियंका अहिरवार को लेने बीना के कोरजा गांव स्थित अपनी ससुराल आया था। जानकारी के अनुसार विनोद और उसकी पत्नी प्रियंका के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। प्रियंका ने विनोद पर मारपीट और शराब के नशे में प्रताड़ित करने के आरोप लगाये थे। वह पहले भी खुरई थाने में शिकायत दर्ज करा चुकी थी। 23 अप्रैल को प्रियंका ने छोटी बजरिया चौकी में भी एक आवेदन दिया था। घटना से एक दिन पहले दोनों के बीच विवाद और मारपीट भी हुई थी। शुक्रवार को खेत में काम कर रहे किसानों ने पेड़ पर शव लटका देखा। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। छोटी बजरिया पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को फंदे से उतारकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिये भेजा। विनोद अहिरवार खुरई कृषि उपज मंडी में हम्माली का काम करता था। 17 अप्रैल की रात उसने अपने साथियों के साथ मंडी की दीवार फांदकर अनाज चोरी करने का प्रयास किया था। हालांकि मंडी के सुरक्षा गार्डों ने उसे पकड़ लिया था, जबकि उसके तीन साथी फरार हो गए थे। दो दिन पहले मंडी व्यापारी की शिकायत पर खुरई शहरी पुलिस ने विनोद अहिरवार और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मामला दर्ज होने के बाद से विनोद फरार चल रहा था।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!