होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : 2 बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 7 साल की बच्ची ,और युवक की मौत, 3 घायल

सागर : 2 बाइकों की ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर : 2 बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 7 साल की बच्ची ,और युवक की मौत, 3 घायल

सागर। बीना मार्ग पर जरुआखेड़ा के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में 7 वर्षीय बच्ची और एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुये हैं। एक बाइक पर खुरई के वन खिरिया निवासी राहुल सिंह सवार थे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी बाइक पर धरमपुर निवासी रामदास कुशवाह, सोनू कुशवाह, संध्या पटेल और उनकी बेटी श्रद्धा सवार थी। घटना शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 12 बजे की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के तुरंत बाद सागर से लौट रही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। एंबुलेंस के ईएमटी सुरेंद्र प्रजापति और पायलट प्रहलाद यादव ने त्वरित कार्यवाही करते हुये घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जरुआखेड़ा पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को सागर रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान 7 वर्षीय श्रद्धा ने भी दम तोड़ दिया। वर्तमान में अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!