होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : एंजियोप्लास्टी के बाद महिला की मौत, परिजनों ने चिकित्सीय लापरवाही की जांच की मांग की 

सागर : एंजियोप्लास्टी के बाद ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर : एंजियोप्लास्टी के बाद महिला की मौत, परिजनों ने चिकित्सीय लापरवाही की जांच की मांग की 

सागर। भोपाल स्थित गायत्री सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में उपचार के दौरान एक महिला की मौत के मामले में परिजनों ने चिकित्सीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे परिजन कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और जनसुनवाई में आवेदन सौंपा।

जानकारी के अनुसार, मृतका ज्योति जैन के परिजन सागर के इतवारी वार्ड, आदिनाथ कॉलोनी, पटेल के बगीचा क्षेत्र के निवासी हैं। परिजनों की बेटी रोते हुए जनसुनवाई में पहुंची और पूरी घटना की जांच की मांग की।

आवेदन में बताया गया है कि 20 अप्रैल को ज्योति जैन को सामान्य स्वास्थ्य जांच और एंजियोग्राफी के लिए अस्पताल ले जाया गया था। परिजनों का कहना है कि उस समय उनकी स्थिति स्थिर थी। परिजनों के अनुसार, एंजियोग्राफी के बाद कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. मोहित जैन ने हृदय की एक नस में गंभीर ब्लॉकेज बताते हुए तत्काल एंजियोप्लास्टी कराने की सलाह दी थी। डॉक्टर द्वारा यह भी कहा गया कि मरीज को हार्ट अटैक का गंभीर खतरा है और देरी करने पर स्थिति बिगड़ सकती है, जिसके चलते तत्काल प्रक्रिया कराने पर जोर दिया गया।
परिजनों का आरोप है कि एंजियोप्लास्टी के दौरान स्थिति बिगड़ गई, नस में क्षति होने की जानकारी बाद में दी गई और मरीज को CPR भी देना पड़ा, जिसकी सूचना उन्हें समय पर नहीं दी गई।

इसके बाद मरीज की हालत लगातार खराब होती गई, लेकिन समय पर उच्च स्तरीय अस्पताल में रेफर नहीं किया गया। इलाज में पारदर्शिता की कमी और सही जानकारी नहीं देने का भी आरोप लगाया गया है।
परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच मेडिकल बोर्ड से कराने, सभी दस्तावेज और सीसीटीवी फुटेज की जांच करने तथा दोष पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All