होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

खाली मटकों के साथ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, पानी संकट पर नगर निगम घेरा

खाली मटकों के साथ सड़कों ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

खाली मटकों के साथ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, पानी संकट पर नगर निगम घेरा

सागर। शहर में गहराते जल संकट को लेकर कांग्रेस ने नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव की अगुवाई में और नगर निगम नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह बब्बू यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने खाली मटकों के साथ जोरदार प्रदर्शन किया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कृष्णगंज चौराहे से नगर निगम कार्यालय तक ढोल-नगाड़ों के साथ रैली निकाली। इस दौरान महिलाएं खाली मटके लेकर पानी दो, पानी दो के नारे लगाती रहीं। प्रदर्शन के दौरान नगर निगम कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की गई और बाद में निगम कमिश्नर राजकुमार खत्री को ज्ञापन सौंपा गया।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!