होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : 70 मि्ंटल सीमेंट-राखड़ से भरा कंटेनर पलटा,5 टायर फटने से संतुलन बिगड़ा, एक घायल

सागर : 70 मि्ंटल सीमेंट-राखड़ ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर : 70 मि्ंटल सीमेंट-राखड़ से भरा कंटेनर पलटा,5 टायर फटने से संतुलन बिगड़ा, एक घायल

सागर/खुरई। सागर रोड स्थित आचार्य विद्यासागर तिराहे पर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। सागर से बीना की ओर जा रहा 70 मि्ंटल सीमेंट-राखड़ से भरा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया, जबकि चालक सुरक्षित है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चलते कंटेनर के एक साथ पांच टायर फट गये। इसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कंटेनर तेज रफ्तार में सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकराकर उसकी लोहे की रेलिंग तोड़ते हुये पलट गया। हादसे के दौरान जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गये। इससे कुछ समय के लिये यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही खुरई शहरी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। कंटेनर में चालक के साथ दमोह निवासी सत्यपाल सिंह 33 भी मौजूद थे, जो सागर से बीना जाने के लिये लिफ्ट लेकर सवार हुये थे। राहत की बात यह रही कि चालक को कोई चोट नहीं आई, लेकिन सत्यपाल सिंह घायल हो गये। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। यह घटना ऐसे समय हुई जब सड़क पर वाहनों की आवाजाही कम थी। यदि उसी समय ट्रैफिक अधिक होता, तो कई वाहन इसकी चपेट में आ सकते थे और एक बड़ा हादसा हो सकता था। प्रारंभिक जांच में टायर फटना ही हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कंटेनर को हटाने और यातायात बहाल करने के प्रयास किये।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!