होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर के गढ़ाकोटा मकान की छत गिरी, बेटे की मौत, पिता घायल

सागर के गढ़ाकोटा मकान की ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर के गढ़ाकोटा मकान की छत गिरी, बेटे की मौत, पिता घायल

सागर। गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र के ग्राम भटोली कुमेरिया में मकान की छत गिर गई। घटना में मलबे की चपेट में आने से बेटे की मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पुलिस ने मामला जांच में लिया है। जानकारी के अनुसार ग्राम भटोली कुमेरिया में मंगलवार सुबह गोविंद लड़िया के मकान की छत गिर गई। घटना के समय छत पर गोविंद लड़िया और उनका 14 वर्षीय बेटा केशव लड़िया सो रहे थे। तभी अचानक छत भरभराकर गिर गई। घटना में केशव के सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई, जबकि गोविंद लड़िया गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजा गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार एक दिन पहले हुई बारिश के कारण मकान की छत में पानी भर गया था, जिससे उसकी सीलिंग कमजोर हो गई थी। सुबह यह हादसा हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। गढ़ाकोटा थाना प्रभारी शिवम दुबे ने बताया कि मकान की छत गिरने से नाबालिग की मौत हुई है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। प्रशासन ने भी घटनास्थल का पंचनामा तैयार किया है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!