होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : वाहन ने बाइक सवार मजदूरों को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर

सागर : वाहन ने बाइक ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर : वाहन ने बाइक सवार मजदूरों को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर
सागर खुरई। सड़क हादसे में घायल मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल गंभीर हालत में है। घटना खुरई के जगदीशपुरा बायपास चौराहा के पास हुई। आरोप है कि 108 एम्बुलेंस दो घंटे देरी से अस्पताल पहुंची, जिससे घायलों को इलाज के लिये सागर रेफर करने में देरी हुई। जानकारी के अनुसार गुरुवार रात जगदीशपुरा अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो मजदूरों को टक्कर मार दी। दोनों घायलों को 108 एम्बुलेंस से सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें थी। बाइक पर नंबर नही था और उनकी पहचान संबंधी कोई दस्तावेज भी नहीं मिला। अस्पताल प्रबंधन ने घटना की सूचना शहरी पुलिस को दी। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने दोनों गंभीर घायलों को सागर रेफर करने का निर्णय लिया। उन्होंने तुरंत 108 एम्बुलेंस को बुलाया, लेकिन बताया गया कि एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं है और पहुंचने में एक घंटा लगेगा। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुये तत्काल इलाज की आवश्यकता थी। कई बार कॉल करने के बावजूद 108 एम्बुलेंस लगभग दो घंटे बाद रात करीब 12 बजे अस्पताल पहुंची।
एम्बुलेंस पहुंचने के बाद शहरी पुलिस की मदद से घायलों को सागर रेफर किया गया। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर एक घायल व्यक्ति की मौत हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि 108 एम्बुलेंस समय पर पहुंच जाती तो शायद उसकी जान बचाई जा सकती थी। खुरई सिविल अस्पताल में कुल तीन 108 एम्बुलेंस हैं, जिनमें से एक पिछले तीन महीने से खराब पड़ी है। शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे अज्ञात बाइक सवारों की पहचान हो सकी। जिसमें एक बल्लू नौनाचमारी 55 और दूसरा लाखन पिता हल्कई नौनाचमारी 52 दोनों निवासी खजरा हरचंद थाना खुरई शहरी के बताये जा रहे हैं। जिसमें बल्लू नौनाचमारी की अस्पताल में मौत हो गई। वहीं लाखन की हालत काफी खराब है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार दोनों लोग अपने गांव से रिश्तेदार की शादी समारोह में शामिल होने के लिये बीना जा रहे थे। बाइक सवार दोनों मजदूरी का काम करते थे।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!