पुलिस ने गंभीर मारपीट, चाकूबाजी के प्रकरण में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
सागर। थाना गोपालगंज पुलिस द्वारा गंभीर मारपीट एवं चाकूबाजी के प्रकरण में कार्यवाही करते हुये 5 में से 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 16 मार्च को शाम लगभग 7 बजे फरियादी अपने साथियों के साथ बड़ौदियाना मोहल्ला शनिचरी क्षेत्र में मौजूद था। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों द्वारा विवाद किया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। विवाद के दौरान आरोपी सोनू उर्फ नूर मोहम्मद एवं उसके साथियों द्वारा फरियादी एवं उसके साथियों के साथ गाली गलौज करते हुये चाकू एवं डंडों से हमला किया। चाकू से वार कर गंभीर चोटें पहुंचाई गई, डंडों से मारपीट कर घायल किया। घटना का कारण पुरानी रंजिश होना पाया गया। घटना में कई व्यक्तियों को गंभीर चोटें आई, जिनका उपचार कराया गया। उक्त घटना पर थाना गोपालगंज में मामला दर्ज किया गया। प्रकरण में कुल 5 आरोपी चिन्हित किये गये, जिनमें से अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है जिसमें सोनू उर्फ नूर मोहम्मद, इसरार खान, इरशाद खान, राजा उर्फ नूरुल हुसैन, शेष 1 आरोपी की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास जारी हैं। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक घनश्याम शर्मा, नीरज जैन, बीरू, दीपक, अनिल प्रभाकर, कैलाश कुमार, यशवंत, आनंद सिंधु, अंकित तिवारी, हीरेन्द्र सिंह, भरत, अतुल, देवेन्द्र का योगदान रहा।








