सागर : हत्या के 3 आरोपी 72 घंटे के भीतर गिरफ्तार, न्यायालय में पेश कर भेजा गया जेल
सागर। थाना बरायठा पुलिस द्वारा हत्या के जघन्य प्रकरण में 72 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। 1 मई को रात्रि लगभग 9 बजे, थाना बरायठा अंतर्गत ग्राम धवारा में आपसी विवाद के दौरान घटना घटित हुई। फरियादी पक्ष के अनुसार, मामूली बात गुटखा मांगने को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते गंभीर मारपीट में बदल गया। गुटखा देने से इंकार करने पर आरोपी राजेश अहिरवार एवं उसके भाई बीरन अहिरवार द्वारा मारपीट शुरू की गई। इसके बाद विवाद बढ़ने पर आरोपी राजेश, बीरन एवं गोकल अहिरवार ने लाठी एवं पत्थरों से हमला कर बाबूलाल, खिलान एवं विनोद अहिरवार को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना में खिलान अहिरवार के सिर में गंभीर चोट आई, जिसकी उपचार के दौरान बीएमसी अस्पताल सागर में मृत्यु हो गई, जबकि अन्य घायल व्यक्तियों का उपचार कराया गया। पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये 3 मई को आरोपी राजेश अहिरवार, बीरन अहिरवार दोनों निवासी ग्राम धवारा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। 5 मई को तीसरे आरोपी गोकल अहिरवार को मुखबिर सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारीउप निरीक्षक मकसूद अली, राजकुमार, दिनेश सिंह, मनीष, गोविन्द, आनंद, आदित्य, करण की भूमिका रही।
सागर : हत्या के 3 आरोपी 72 घंटे के भीतर गिरफ्तार, न्यायालय में पेश कर भेजा गया जेल
सागर : हत्या के 3 ...
by Suraj Sen
[post_dates]

Sub Editor







