होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

200 फीट ऊंचे 765 केवी टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद रेस्क्यू

200 फीट ऊंचे 765 केवी ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

200 फीट ऊंचे 765 केवी टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद रेस्क्यू

विशाल रजक तेंदूखेड़ा!- तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम खमरिया कलां में गुरुवार सुबह 7 बजे एक मानसिक विक्षिप्त युवक 765 केवी बिजली लाइन के टावर पर चढ़ गया। स्थानीय लोगों ने उसे टावर पर चढ़ते देखा तो रोकने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक युवक 765 केवी टावर में 100 फिट ऊपर चढ़ चुका था लेकिन युवक नीचे उतरने तैयार नहीं हुआ। इस दौरान लोगों की भीड़ देखकर युवक टावर के सबसे ऊपर लगभग 200 फीट ऊपर चढ़ गया है। तेज धूप में टॉवर पर बैठे युवक की पहचान विजय पिता शिवराज गौड़ 30 वर्ष निवासी नन्हे देवरी के रूप में हुई है सूचना मिलते ही राजस्व विभाग,पुलिस प्रशासन और बिजली के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचे और युवक को नीचे उतारने हेतु रेस्क्यू किया है दोपहर 3 बजे युवक को 765 केवी लाइन से पावर ग्रिड के अधिकारी कर्मचारियों ने सुरक्षित युवक का रेस्क्यू कर नीचे उतारा परिजनों की माने तो युवक पूर्व में भी इस तरह से टावर पर चढ़ चुका है। पूर्व में वर्ष 2024 में बुढेला गांव के पास इसी लाइन पर चढ़ गया था लेकिन उस समय युवक 50 फीट ही चढ़ा था और रात 1 बजे उतरकर नीचे आ गया था।इस दौरान युवक करंट की चपेट में भी आ गया था जिसके कारण युवक का एक हाथ काट गया है।

मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम

युवक सुबह 7 बजे टावर पर चढ़ा है और 10 बजे तक वह 100 फीट ऊंचे हिस्सा पर बैठा रहा है लेकिन लोगों की भीड़ को देखते हुए वह टावर पर 200 फीट ऊंचाई पर जाकर बैठ गया जिसके बाद तेंदूखेड़ा एसडीएम सीजी गोस्वामी ने जबलपुर में 765 केवी लाइन के पावर ग्रेड अधिकारियों से संपर्क कर घटना की सूचना देकर लाइन को बंद कराया है। घटना की जानकारी लगते ही तेंदूखेड़ा एसडीएम सीजी गोस्वामी सहित एसडीओपी अर्चना अहीर, थाना प्रभारी रावेंद्र बागरी बिजली विभाग कनिष्ठ अभियंता एम एफ अंसारी अधिकारी एएसआई संजय सिंह प्रशांत आरक्षक बृजेश तिवारी स्वास्थ्य विभाग की टीम सहित तेंदूखेड़ा थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही जबलपुर से पावर ग्रिड के प्रशिक्षित कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू के लिए योजना बनाई टीम ने देखा कि युवक टावर के सबसे ऊंचे हिस्सा मैं बैठा है दोपहर 1 बजे तक पावर ग्रिड की टीम सहित पुलिस प्रशासन उसके नीचे उतारने का इंतजार करते रहे लेकिन जब वह नीचे नहीं उतरा तो 765 केवी लाइन के पावर ग्रिड टीम ने टॉवर पर चढ़कर विक्षिप्त युवक को सीटबेल्ट पहनाया और सुरक्षित रस्सियों के सहारे नीचे उतारा गया युवक पूरी तरह से सुरक्षित है 

महत्वपूर्ण लाइन को करना पड़ा बंद

युवक को समझाइस देकर नीचे उतारने की प्रयास असफल होने के बाद टावर पर चढ़कर रेस्क्यू किया गया जिसमें युवक के शरीर पर सीटबेल्ट लगाकर उतारा गया अधिकारियों ने बताया कि लाइन पूरी तरह से बंद है लेकिन इस लाइन से कई बड़ी बड़ी कंपनी और फैक्ट्री चल रही है और तीन चार प्रदेश की बिजली सप्लाई यही से जाती है जिसके चलते कुछ देर ही लाइन बंद की जा सकती थी इस दौरान लोगों को भारी भीड़ देखने को उमड़ पड़ी जहां पुलिस को परेशान होना पड़ा साथ ही इतनी तेज धूप में युवक टावर में बैठा रहा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है

इनका कहना – इस संबंध में तेंदूखेड़ा एसडीएम सीजी गोस्वामी का कहना है कि युवक मानसिक विक्षिप्त है इसके पहले भी दो बार टावर पर चढ़ चुका है इसके कारण उसका एक हाथ डैमेज है आज हम इसको अस्पताल में भर्ती करवा रहे हैं इसके बाद हम कलेक्टर महोदय के माध्यम से इसका मानसिक इलाज करवाएंगे 

सीजी गोस्वामी एसडीएम तेंदूखेड़ा

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!