होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

शादी के नाम पर लाखों की ठगी, दुल्हन ने अगले दिन खुद बुला ली पुलिस

शादी के नाम पर लाखों ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

शादी के नाम पर लाखों की ठगी, दुल्हन ने अगले दिन खुद बुला ली पुलिस

भोपाल। राजगढ़ जिले के खिलचीपुर क्षेत्र में शादी के बहाने ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने पहले युवक से विवाह किया, ससुराल पहुंचकर रात बिताई और फिर अगले ही दिन पुलिस को फोन कर खुद को बंधक बनाए जाने की शिकायत कर दी। लेकिन जब पुलिस ने पूरे मामले की जांच की तो कहानी कुछ और ही निकली। पड़ताल में यह पूरा घटनाक्रम सुनियोजित साजिश और धोखाधड़ी का मामला पाया गया। पुलिस ने युवती समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जिनमें से दो आरोपितों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, खिलचीपुर थाना क्षेत्र के तलावड़ा निवासी रामप्रसाद तंवर अपने छोटे भाई ग्यारसीराम के लिए रिश्ता तलाश रहे थे। इसी दौरान रिश्तेदारी के माध्यम से उनकी मुलाकात ग्राम कोयला निवासी राजू तंवर से हुई। राजू ने भरोसा दिलाया कि वह शादी करा देगा। इसके बाद उसने रामप्रसाद की मुलाकात रंजना सिरोनिया और गोविंद सौंधिया से कराई। रंजना ने खुद को अपने पति से अलग रह रही महिला बताया, जबकि गोविंद को अपना भाई बताया गया।
शादी की बात आगे बढ़ने के साथ ही आरोपितों ने जेवर, शादी की रस्मों और अन्य खर्चों के नाम पर रकम मांगना शुरू कर दिया। परिवार ने भरोसा करते हुए अलग-अलग समय पर करीब 3 लाख 10 हजार रुपये दे दिए। आरोप है कि गोविंद सौंधिया जेवर खरीदने का बहाना बनाकर पैसे लेकर चला गया और फिर वापस नहीं आया। इसके बावजूद रंजना ने ग्यारसीराम के साथ बोरकापानी मंदिर में विवाह कर लिया और बाद में ससुराल भी पहुंच गई।
बताया जा रहा है कि शादी के बाद रंजना एक रात ससुराल में रुकी, लेकिन अगली सुबह उसने पुलिस को कॉल कर कहा कि उसे बंधक बनाकर रखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस को कई संदिग्ध बातें मिलीं। पूछताछ और तथ्यों की पड़ताल में सामने आया कि शादी से लेकर बंधक बनाए जाने तक की पूरी कहानी पहले से तैयार की गई थी। पुलिस के अनुसार, आरोपितों ने पहले शादी का झांसा देकर परिवार से पैसे ऐंठे और बाद में पुलिस बुलाकर वहां से निकलने की योजना बनाई थी।
मामला उजागर होने के बाद पुलिस ने चाटूखेड़ा की इंग्ले कॉलोनी निवासी रंजना सिरोनिया, गोविंद सौंधिया और राजू तंवर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की आगे भी जांच की जा रही है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!