होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

खुलासा !! बड़ी मां ने गला घोंटा : सिर को पत्थर से कुचला शव को घर से 50 मीटर दूर रात के अंधेरे में फेका था 

खुलासा !! बड़ी मां ने ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

खुलासा !! बड़ी मां ने गला घोंटा : सिर को पत्थर से कुचला शव को घर से 50 मीटर दूर रात के अंधेरे में फेका था 

जमीनी विवाद को लेकर चल रही थी रंजिश इसी को लेकर की गई मासूम की हत्या 

दमोह/तेंदूखेड़ा।  तेजगढ़ थाना क्षेत्र की इमलिया चौकी में 3 साल के मासूम अनिरुद्ध की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। बच्चे की बड़ी मां ने ही जमीन विवाद की रंजिश में उसका अपहरण कर गला दबाकर हत्या कर दी इसके बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए सिर पर पत्थर पटककर शव अंधेरे में घर से करीब 50 मीटर दूर गोबर भूसे के ढेर में फेंक दिया। मामला तेजगढ़ क्षेत्र के महुआखेड़ा गांव का है दमोह एसपी आनंद कलादगी ने बताया कि मृतक अनिरुद्ध के पिता माखन सिंह और उनके भाई भगवान सिंह लोधी के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में भगवान सिंह की पत्नी राजकुमारी लोधी ने शुक्रवार सुबह बच्चे को अपने पास बुलाकर गायब कर दिया था पुलिस को शुरुआत से ही बच्चे के बड़े पिता भगवान सिंह और बड़ी मां राजकुमारी लोधी पर शक था। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। सख्ती से पूछताछ करने पर राजकुमारी लोधी टूट गई और हत्या करना कबूल कर लिया दमोह पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने बताया कि फिलहाल आरोपी महिला को हिरासत में लिया गया है। वहीं बड़े पिता भगवान सिंह से भी पूछताछ जारी है। पुलिस पूरे घटनाक्रम और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!