होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : ऑटो में छूटा वृद्ध महिला का बैग, पुलिस ने ढूंढकर वापस लौटाया, 8100 रुपये

सागर : ऑटो में छूटा ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर : ऑटो में छूटा वृद्ध महिला का बैग, पुलिस ने ढूंढकर वापस लौटाया, 8100 रुपये, दवाइयां और जरूरी दस्तावेज थे बैग में, सीसीटीवी से ऑटो ट्रेस कर लौटाया सामान
सागर। शादी समारोह से घर लौट रहीं 81 वर्षीय बुजुर्ग महिला का बैग ऑटो रिक्शा में छूट गया। बैग में नकद रुपये, दवाइयां, मेडिकल पर्चे और कपड़े रखे थे। बैग नहीं मिलने पर परेशान महिला ने पुलिस से शिकायत की। इसके बाद कंट्रोल रूम पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से ऑटो की तलाश कर बैग बरामद कर लिया। जानकारी के अनुसार रहली निवासी बुजुर्ग महिला शादी समारोह में शामिल होकर लौट रही थीं। वे विजय टॉकीज से बस स्टैंड जाने के लिये ऑटो रिक्शा में बैठी थीं। इसी दौरान उनका बैग ऑटो में ही छूट गया। बैग में 8100 रुपये नकद, जरूरी दवाइयां, मेडिकल पर्चे और कपड़े रखे थे। शिकायत मिलने के बाद कंट्रोल रूम पुलिस ने शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू किया। विजय टॉकीज से बस स्टैंड तक के कैमरे चेक किये गये, जिनमें संबंधित ऑटो दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने ऑटो का नंबर ट्रेस कर चालक की जानकारी जुटाई। ऑटो चालक को कंट्रोल रूम बुलाया गया। पुलिस ने ऑटो की तलाशी ली तो पीछे वाली सीट के पीछे बैग सुरक्षित रखा मिला। रविवार को पुलिस ने बैग बुजुर्ग महिला को सुरक्षित लौटा दिया।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All