होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

गंगा दशहरा की तैयारियों में जुटा जन अभियान परिषद, ग्रामीणों को दिया जल संरक्षण का संदेश

गंगा दशहरा की तैयारियों में ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

गंगा दशहरा की तैयारियों में जुटा जन अभियान परिषद, ग्रामीणों को दिया जल संरक्षण का संदेश

 

 तेंदूखेड़ा – मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद तेंदूखेड़ा द्वारा सेक्टर झलौन में नवांकुर संस्था महाराणा प्रताप जन कल्याण शिक्षण संघ के माध्यम से ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों की सेक्टर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मोहड़, पुरा, सेहरी, झलौन एवं धनेटा सहित विभिन्न समितियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्यों को जल गंगा संवर्धन अभियान के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही आगामी 25 मई को गंगा दशहरा के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को ग्राम स्तर पर सफलतापूर्वक आयोजित करने हेतु विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इस दौरान समितियों के साथ मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम पर भी चर्चा की गई। पर्यावरण संरक्षण, सबके लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, नर्सरी निर्माण एवं पौधारोपण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी मार्गदर्शन दिया गया। सीएम इंटर्न जितेंद्र यादव द्वारा जैविक खेती को लाभकारी व्यवसाय बताते हुए सब्जी उत्पादन, खेत तालाब योजना एवं कृषि से जुड़े अन्य विषयों पर उपस्थित सदस्यों को जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में दुर्जन सिंह लोधी, दादा लक्ष्मी पटेल, मुकेश कुमार जैन, कल्लू भाई, राजेंद्र साहू, अमित कुमार एमएसडब्ल्यू छात्र, आचार्य दशरथ सिंह लोधी, नन्हे वीर, मुकेश पटेल, रामबाबू, मंगल, अमित जैन, गोपाल विश्वकर्मा, राजाराम, सुन्नी यादव, विश्वकर्मा नाना दादा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!