होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

विश्व रेड क्रॉस दिवस पर संगोष्ठी एवं नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान आयोजित

विश्व रेड क्रॉस दिवस पर ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

विश्व रेड क्रॉस दिवस पर संगोष्ठी एवं नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान आयोजित

तेंदूखेड़ा। विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर अमर वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “मानवता के लिए एकजुट” के तहत रेड क्रॉस विषय पर संगोष्ठी एवं नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य शंकर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया। संगोष्ठी में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुनील गिरी द्वारा रेड क्रॉस की गतिविधियों एवं उसके सामाजिक महत्व की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। प्राचार्य श्री ठाकुर ने रेड क्रॉस वालंटियर्स को जनसेवा, स्वच्छता एवं समाजसेवी कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय के स्टाफ सदस्यों ने भी छात्र-छात्राओं को “मानवता के लिए एकजुट” रहने का संदेश देते हुए रेड क्रॉस के प्रति समर्पण भाव एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ ने सराहनीय योगदान दिया। इसी अवसर पर देश में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को देखते हुए नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत जनजागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। रेड क्रॉस वालंटियर्स द्वारा रैली निकालकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों एवं उससे होने वाली हानियों के प्रति जागरूक किया गया। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने आसपास के चौराहों एवं बाजार क्षेत्रों में पहुंचकर जनमानस को नशा मुक्ति का संदेश दिया तथा सभी से अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की, ताकि समाज एवं देश को नशामुक्त बनाया जा सके।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!