होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

खरीदी केंद्र में हफ्ते में दो दिन हो रही तुलाई, किसानों ने किया चक्काजाम, हाईवे पर लगी वाहनों की लंबी कतारे

खरीदी केंद्र में हफ्ते में ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

खरीदी केंद्र में हफ्ते में दो दिन हो रही तुलाई, किसानों ने किया चक्काजाम, हाईवे पर लगी वाहनों की लंबी कतारे
सागर/बांदरी। थाना क्षेत्र अंतर्गत मेहर गांव में सोमवार शाम 4 बजे किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। समर्थन मूल्य खरीदी केंद्र पर फैली अव्यवस्थाओं से परेशान किसानों ने नेशनल हाईवे 44 पर ट्रैक्टर ट्रॉलियां खड़ी कर चक्काजाम कर दिया। विरोध प्रदर्शन की वजह से फोरलेन हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइने लग गई और भीषण गर्मी में मुसाफिरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। किसानों का आरोप है कि अटाटीला उपार्जन केंद्र के अंतर्गत आने वाले मंगलम वेयर हाउस मेहर में सिर्फ हफ्ते में दो दिन ही तुलाई की जा रही है। हद तो तब हो जाती है जब इन दो दिनों में भी बारदाना खत्म होने की बात कहकर काम रोक दिया जाता है। किसान बृजेश यादव और रूपसिंह ने बताया कि वे पिछले आठ दिनों से भूखे प्यासे केंद्र पर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। किसानों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुये कहा कि खरीदी केंद्र पर पीने का पानी, बैठने के लिये छांव और शौचालय जैसी कोई सुविधा नही है। इसके अलावा जिन किसानों की फसल तुल चुकी है, उनकी कंप्यूटर फीडिंग समय पर नहीं की जा रही। इससे किसानों को बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। किसानों ने एक बड़ी समस्या यह भी बताई कि केंद्रों से अनाज का समय पर उठाव नहीं हो रहा है। बे-मौसम बारिश की वजह से खुले में रखा अनाज सड़ने लगा है। परिवहन में देरी होने के कारण किसानों का भुगतान अटक गया है, जिससे उनकी आर्थिक मुश्किलें बढ़ गई है। चक्काजाम की खबर मिलते ही बांदरी पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को समझा बुझाकर रास्ता साफ कराया। हाईवे पर फंसे बच्चों और बुजुर्गों को गर्मी की वजह से काफी परेशानी झेलनी पड़ी। किसानों ने साफ चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही व्यवस्थायें नहीं सुधरी, तो वे दोबारा सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!