होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

मिट्टी डालने के विवाद ने ली जान! सेहरी गांव में युवक की संदिग्ध मौत, देसी कट्टे से फायरिंग का आरोप

मिट्टी डालने के विवाद ने ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

मिट्टी डालने के विवाद ने ली जान! सेहरी गांव में युवक की संदिग्ध मौत, देसी कट्टे से फायरिंग का आरोप

तेंदूखेड़ा। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेहरी में मंगलवार देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद एक 45 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान चन्द्रभान यादव पिता बाल गोबिंद यादव निवासी ग्राम सेहरी के रूप में हुई है। घटना रात्रि लगभग 11 बजे की बताई जा रही है। परिजनों ने विपक्षी पक्ष पर देसी कट्टे से फायरिंग करने का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव में ढाबे पर मुरम डालने को लेकर विवाद की स्थिति बनी थी। मृतक के बड़े भाई एवं पूर्व सरपंच अनिल यादव ने बताया कि उनका भाई जवाहर यादव और उसका पुत्र ट्रैक्टर-ट्रॉली से घर के लिए मिट्टी ला रहे थे। इसी दौरान गांव के कुछ लोग उनके घर पहुंचे और ट्रैक्टर को ढाबे की पुराई के लिए ले जाने की बात कही। समयाभाव और वन भूमि में वाहन पकड़े जाने की आशंका के चलते जवाहर यादव ने वहां मिट्टी डालने से इनकार कर दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया।

आरोप है कि जब जवाहर यादव मिट्टी लेकर वापस लौट रहे थे, तब रास्ते में ट्रैक्टर रोककर उनके साथ मारपीट की गई। शोर सुनकर चन्द्रभान यादव मौके पर पहुंचे, जहां दोनों पक्षों के बीच विवाद और गाली-गलौज जारी थी। परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान दिनेश यादव ने देसी कट्टे से फायरिंग की, जिसके बाद चन्द्रभान यादव मौके पर गिर पड़े। गंभीर हालत में उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तेंदूखेड़ा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार बताए जा रहे हैं। मामले का एक वीडियो भी सामने आया है, हालांकि अंधेरा होने के कारण दृश्य स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन विवाद और गोली चलने जैसी आवाजें सुनाई दे रही हैं। सूचना मिलने पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गई।

एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि प्रथम दृष्टया मृतक के शरीर पर गोली लगने या गंभीर चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। वहीं पुलिस अधीक्षक दमोह आनंद कलादगी ने कहा कि घटना की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि होने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर संबंधित लोगों के बयान दर्ज करना शुरू कर दिया है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!