होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

नगर का यात्री प्रतीक्षालय बना शराबियों का अड्डा, प्रतीक्षालय के अंदर जाने से कतराते हैं यात्री

नगर का यात्री प्रतीक्षालय बना ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

नगर का यात्री प्रतीक्षालय बना शराबियों का अड्डा, प्रतीक्षालय के अंदर जाने से कतराते हैं यात्री

दमोह/तेंदूखेड़ा। 44 डिग्री तापमान में जहां व्यक्ति छाया की तलाश में रहता हैं, लेकिन अव्यवस्थाएं देखकर धूप में ही खड़ा रहना पसंद करता हैं ऐसा ही नजारा नगर के यात्री प्रतीक्षालय का हैं, जो बना तो हैं यात्रियों के लिए लेकिन दिन का समय हो या रात का समय प्रतीक्षालय में शराबियों का जमावड़ा लगा ही रहता हैं। दमोह जाने के लिए बसस्टेंड में बस की प्रतीक्षा कर रहे यात्री अपने परिवार के साथ प्रतीक्षालय पहुंचे तो नजारा देखकर तुरंत ही वापिस आ गए। यात्री धनीराम ने बताया कि प्रतीक्षालय के अंदर कुछ लोग शराब पी रहे थे, साथ ही अंदर बहुत ही बदबू आ रही थी। पूरे प्रतीक्षालय में डिस्पोजल एवं शराब के क्वार्टर पडे हैं। ऐसे में परिवार के साथ अंदर जाना उचित नहीं समझा। धूप में ही खडे रहकर बस का इंतजार करते रहे। बस स्टैंड पर यात्रियों की सुविधाओं के लिए किसी भी प्रकार के कोई इंतजाम नहीं हैं। प्रतीक्षालय के मुख्य द्वार पर प्याउ नगर परिषद की तरफ से संचालित हैं, जहां से शराबी ठंडा पानी लेकर प्रतीक्षालय के अंदर बैठकर शराब पीते हैं। 

सीएमओ प्रेमसिंह चैहान ने कहा कि नगर के लोगों का भी दायित्व बनता हैं कि सार्वजनिक स्थानों पर ऐसे कार्य न करे साथ ही इस संबंध में पुलिस को एक पत्र जारी किया जाएंगा एवं तुरंत ही साफ सफाई करवा कर फेसिंग कराई जाएंगी।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!