होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

गैस संकट : उपभोक्ताओं से वसूली का आरोप, खुद गोदाम पहुंचे लोगों से भी लिये 35 रुपये डिलीवरी चार्ज

गैस संकट : उपभोक्ताओं से ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

गैस संकट : उपभोक्ताओं से वसूली का आरोप, खुद गोदाम पहुंचे लोगों से भी लिये 35 रुपये डिलीवरी चार्ज
गैस किल्लत के बीच उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ी, लाखों रुपये अतिरिक्त वसूली के आरोप
शाहगढ़। तहसील क्षेत्र में घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत के बीच उपभोक्ताओं से अतिरिक्त राशि वसूले जाने का मामला सामने आया है। इंडियन, भारत गैस एजेंसी पर आरोप है कि गैस संकट के दौरान उपभोक्ताओं को घर तक सिलेंडर पहुंचाने के बजाय उन्हें स्वयं एजेंसी कार्यालय और गोदाम बुलाया गया, लेकिन इसके बावजूद प्रति सिलेंडर 35 रुपये डिलीवरी चार्ज वसूला गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे तनाव और आपूर्ति प्रभावित होने से क्षेत्र में गैस संकट गहरा गया है। हालात ऐसे बन गये कि कई घरों में चूल्हा बुझने की नौबत आ गई। मजबूरी में उपभोक्ताओं को घंटों लाइन में लगकर एजेंसी और गोदाम से सिलेंडर लेना पड़ा। इस दौरान एजेंसी परिसर में लंबी-लंबी कतारें देखने को मिली। जानकारी के अनुसार मार्च और अप्रैल माह से सिलेंडरों की बुकिंग और आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हुई थी। बड़ी संख्या में लोगों ने एक साथ बुकिंग कराई, जिससे सर्वर और डिलीवरी सिस्टम पूरी तरह प्रभावित हो गया। इसके बाद उपभोक्ताओं को घर-घर सिलेंडर पहुंचाने के बजाय एजेंसी और गोदाम से वितरण किया जाने लगा। आरोप है कि इस अवधि में करीब 15 हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने स्वयं गोदाम पहुंचकर सिलेंडर लिये, लेकिन उनसे 35 रुपये प्रति सिलेंडर होम डिलीवरी चार्ज भी वसूला गया। इस हिसाब से एजेंसी द्वारा लगभग 5 लाख रुपये अतिरिक्त राशि वसूलने का अनुमान लगाया जा रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि जब सिलेंडर घर तक पहुंचाया ही नहीं गया, तो डिलीवरी शुल्क लेना पूरी तरह अनुचित है। इस संबंध में कलेक्ट्रेट और खाद्य विभाग में शिकायतें भी की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हो सकी है।
जिला आपूर्ति नियंत्रक ने क्या कहा
जिला आपूर्ति नियंत्रक ने स्पष्ट किया है कि सिलेंडर की कीमत में होम डिलीवरी चार्ज शामिल होता है। यदि उपभोक्ता स्वयं एजेंसी या गोदाम से सिलेंडर लेने जाता है, तो उससे यह चार्ज नहीं लिया जाना चाहिये। यदि किसी एजेंसी द्वारा ऐसा किया जा रहा है तो उपभोक्ता इसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। गैस संकट और अतिरिक्त वसूली के आरोपों ने अब प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिये हैं। उपभोक्ताओं की मांग है कि मामले की जांच कर अतिरिक्त वसूली गई राशि वापस कराई जाये और जिम्मेदारों पर कार्यवाही हो।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!