होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर में चेकिंग के दौरान लग्जरी कार से भारी मात्रा में चांदी जब्त, अब जीएसटी विभाग करेगा दस्तावेजों की जांच

सागर में चेकिंग के दौरान ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर में चेकिंग के दौरान लग्जरी कार से भारी मात्रा में चांदी जब्त, अब जीएसटी विभाग करेगा दस्तावेजों की जांच

सागर। सिविल लाइन थाना पुलिस ने शुक्रवार विश्वविद्यालय घाटी पर वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से करीब 20 किलो चांदी के जेवरात बरामद किए। मामले में दस्तावेज प्रस्तुत किए जाने के बाद अब पुलिस ने जांच जीएसटी विभाग को सौंपने की बात कही है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे सिविल लाइन थाना पुलिस विश्वविद्यालय घाटी क्षेत्र में वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान उज्जैन पासिंग काले रंग की कार क्रमांक MP 13 AG 1340 को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान कार से करीब 20 किलो चांदी के जेवरात बरामद हुए।

पुलिस कार सवार लोगों और वाहन को सिविल लाइन थाने ले आई। बताया जा रहा है कि जेवरात सागर के सर्राफा व्यापारी जागेश्वर सोनी और अमन सोनी के हैं। व्यापारियों ने पुलिस को बताया कि पूरा माल वैध है तथा उसके बिल और आवश्यक दस्तावेज मौके पर प्रस्तुत कर दिए गए हैं। उनका कहना है कि वे यह चांदी के जेवरात सुरखी क्षेत्र के एक सर्राफा दुकानदार को बेचने के लिए ले जा रहे थे।

मामले की जानकारी लगते ही सागर सर्राफा एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष गोविंद जड़िया अन्य पदाधिकारियों के साथ सिविल लाइन थाना पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा कि जब व्यापारी सभी वैध दस्तावेज और बिल प्रस्तुत कर चुके हैं तो उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जाना चाहिए।
वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में दस्तावेजों की जांच की जा रही है तथा नियमानुसार जानकारी जीएसटी विभाग को भेजी जाएगी। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!