होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार, शराब एवं मोटरसाइकिल जप्त

सागर : अवैध शराब परिवहन ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर : अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार, शराब एवं मोटरसाइकिल जप्त

सागर/देवरीकलां। पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना देवरी पुलिस को 14 मई को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से अवैध शराब लेकर देवरी की ओर आ रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल फोर लाईन कांसखेड़ा तिराहा मलेह रोड पर घेराबंदी की गई। घेराबंदी के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को मोटरसाइकिल सहित रोककर तलाशी ली। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सिद्धार्थ उर्फ सिद्दू पिता रामजी राजपूत 20 वर्ष निवासी ग्राम जैतपुर थाना देवरी जिला सागर बताया। आरोपी के कब्जे से मोटरसाइकिल क्र. एमपी 15 जेडक्यू 6574 स्प्लेंडर पर रखे दो थैलों में कुल 320 पाव देशी शराब देशी लाल मसाला एवं प्लेन शराब कुल मात्रा 57.600 लीटर कीमत करीब 32,000 रुपये की बरामद की गई। साथ ही शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल कीमत करीब 70,000 रुपये जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना देवरी में अपराध आबकारी एक्ट के पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा विक्रम दांगी निवासी जैतपुर पिपरिया का नाम बताया गया है, जिसकी भूमिका के संबंध में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी देवरी हरिराम मानकर के नेतृत्व में पुलिस स्टाफ की भूमिका रही।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!