होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर-गढ़ाकोटा मार्ग सांजली पुल से 20 फीट नीचे बाइक सहित गिरा युवक बाइक, युवक की दर्दनाक मौत

सागर-गढ़ाकोटा मार्ग सांजली पुल से ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर-गढ़ाकोटा मार्ग सांजली पुल से 20 फीट नीचे बाइक सहित गिरा युवक बाइक, युवक की दर्दनाक मौत

सागर। सागर-गढ़ाकोटा मार्ग पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा सानौधा थाना क्षेत्र के सांजली पुल पर सुबह करीब 11 बजे हुआ, जहां अनियंत्रित होकर बाइक पुल से लगभग 20 फीट नीचे जा गिरी। दुर्घटना में युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार पंकज पिता बालकिशन लड़िया (24) निवासी धर्माश्री, सागर शनिवार को अपने निजी कार्य से बाइक क्रमांक एमपी 15 एमपी 9476 से सागर से गढ़ाकोटा की ओर जा रहा था। इसी दौरान सांजली पुल पर अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सीधे पुल से नीचे जा गिरी। ऊंचाई से गिरने के कारण युवक को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना देखकर राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सानौधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाकर जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। परिचितों के अनुसार मृतक पंकज अविवाहित था। उसके पिता बालकिशन लड़िया सागर एफएसएल में बाबू के पद पर पदस्थ हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में शोक का माहौल छा गया। फिलहाल सानौधा थाना पुलिस मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!