होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : पूर्व पार्षद सरोज साहू की कार पर हमला, रात में अज्ञात बदमाशों ने फोड़ा कांच

सागर : पूर्व पार्षद सरोज ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर : पूर्व पार्षद सरोज साहू की कार पर हमला, रात में अज्ञात बदमाशों ने फोड़ा कांच

सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत केशवगंज वार्ड में पूर्व पार्षद सरोज साहू की कार में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। अज्ञात आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी आल्टो कार क्रमांक MP15-CB-7739 का पीछे का कांच फोड़ दिया। घटना का पता शनिवार सुबह करीब 7 बजे तब चला, जब परिवार के लोग सोकर उठे।

पूर्व पार्षद सरोज साहू ने मोतीनगर थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आशंका जताई है कि वार्ड की राजनीति और पुरानी रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया गया है।

घटना स्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। पुलिस से फुटेज जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। फिलहाल मोतीनगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!