जयस स्थापना दिवस पर निर्णय, संवैधानिक हक अधिकारों को लेकर गांव-गांव जन चौपाल होंगी आयोजित
तेंदूखेडा। जय आदिवासी युवा शक्ति जयस के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर ब्लॉक स्तरीय बैठक का आयोजन राजा शंकर शाह रघुनाथ शाह मंगल भवन तेंदूखेड़ा में आयोजित किया गया जिसमें जयस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र के वरिष्ठ बुद्धिजीवियों ने भाग लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की सर्वप्रथम जयस के स्थापना दिवस के अवसर पर महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात उपस्थित बुद्धिजीवियों द्वारा समाज के उन्नति एवं विकास हेतु अपने-अपने विचार व्यक्त किया जय आदिवासी युवा शक्ति जयस प्रदेश संगठन मंत्री श्रीकांत सिंह पोरते ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासियों के उन्नति एवं विकास हेतु जयस निरंतर कार्य कर रहा है नौजवान युवाओं की पहली पसंद जयस है, जयस ने कम समय में आदिवासी समाज के लोगों के बीच संवैधानिक हक अधिकारों के प्रति जन जागरूकता लाकर उनके हक अधिकार दिलाने हेतु हमेशा काम किया है उन्होंने बताया कि आदिवासियों के संवैधानिक हक अधिकारों को लेकर क्षेत्र के हर गांव-गांव मैं जन चौपाल का आयोजन किया जाएगा ताकि लोगों को अपनी हक अधिकारों की जानकारी प्राप्त हो सके क्योंकि आदिवासी समाज के लोगों को अपने हक अधिकारों की जानकारी न होने के कारण चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है इस अवसर पर गिरधारी परस्ते, नोनेलाल, गोकल मरावी, राजकुमार, रविन्द्र सिंह, राहुल सिंह वसंत सैयाम, गोपाल सिंह,शुभम धुर्वे,मोनेश सिंह, सचिन दीवार,मर्दन धुर्वे, सुनील पंडा, जशवंत सिंह, शैलेन्द्र, दशरथ करपेती, रमेश परस्ते, रामनरेश पोर्ते,शुभम ताराम,शनि, पुष्पेंद्र, खुमान सिंह, राकेश सोयाम सहित भारी संख्या में जयस कार्यकर्ता उपस्थित थे








