होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

जिस युवती से मांगा मोबाइल नंबर, वह निकली महिला पुलिसकर्मी, दो मनचले गिरफ्तार

जिस युवती से मांगा मोबाइल ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

जिस युवती से मांगा मोबाइल नंबर, वह निकली महिला पुलिसकर्मी, दो मनचले गिरफ्तार

इंदौर। शहर में सार्वजनिक स्थानों, पार्कों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में महिलाओं से छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार करने वाले मनचलों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई का नया तरीका अपनाया है। इसके तहत महिला पुलिसकर्मियों को सादे कपड़ों में आम युवतियों की तरह विभिन्न स्थानों पर तैनात किया जा रहा है, ताकि ऐसी हरकतों में शामिल लोगों को मौके पर ही पकड़ा जा सके।
इसी कड़ी में रविवार को जोन-1 के डीसीपी Narendra Rawat के निर्देशन में रीजनल पार्क क्षेत्र में “ऑपरेशन सीक्रेट मिडनाइट” चलाया गया। इस अभियान के दौरान दो युवकों को हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार दोनों युवक महिला पुलिसकर्मियों के आसपास घूमते हुए उन पर टिप्पणी कर रहे थे।
जानकारी के मुताबिक, देर रात दो महिला पुलिसकर्मियों को सामान्य युवतियों की तरह रीजनल पार्क के आसपास तैनात किया गया था। वहीं, आसपास सादे कपड़ों में अन्य पुलिसकर्मी और वीडियोग्राफी टीम भी मौजूद थी, ताकि पूरी गतिविधि पर नजर रखी जा सके।
कुछ समय बाद बाइक से वहां पहुंचे युवकों ने महिला पुलिसकर्मियों से बातचीत शुरू की। उन्होंने मोबाइल नंबर मांगे और आपत्तिजनक टिप्पणियां भी कीं। महिला पुलिसकर्मियों के संकेत मिलते ही आसपास मौजूद टीम सक्रिय हो गई और दोनों युवकों को तुरंत पकड़ लिया गया। इस पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अयान पुत्र अकरम शेख निवासी नार्थतोड़ और उजेफ पुत्र महीद खान निवासी साउथतोड़ा के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ राजेंद्र नगर थाना में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही थीं। खासकर पार्क, चौपाटियों और अपेक्षाकृत सुनसान क्षेत्रों में मनचलों की गतिविधियां बढ़ने की जानकारी मिल रही थी। इन्हीं शिकायतों को ध्यान में रखते हुए यह विशेष अभियान शुरू किया गया है। इससे पहले विजयनगर क्षेत्र में भी इसी तरह की कार्रवाई के दौरान मेघदूत उपवन इलाके से एक आईटी कंपनी के इंजीनियर को पकड़ा गया था, जो महिला पुलिसकर्मियों से मोबाइल नंबर मांग रहा था।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!