होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

MP : हाईवा की टक्कर से गेहूं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने तीन किसान घायल दो जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर

MP : हाईवा की टक्कर ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

MP : हाईवा की टक्कर से गेहूं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने तीन किसान घायल दो जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर 

तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के पाटन तेंदूखेड़ा मार्ग पर नरगुवा की घाट पर हुआ हादसा हाईवा की टक्कर से हवा में उछली ट्राली ट्रैक्टर के नीचे दबे रहे किसान मामले की जांच कर रही पुलिस 

दमोह/तेंदूखेड़ा। क्षेत्र में सड़क हादसे थमने के नाम नहीं ले रहे हैं आए दिन मार्गों पर तेज रफ्तार के कारण दुर्घटनाएं घटित हो रही है जिसमें लोग घायल हो रहे हैं या फिर अपनी जान गंवा रहे हैं फिर भी वाहनों की रफ्तार पर कंट्रोल नहीं किया जा रहा हैं या फिर शराब के नशे में चूर हो कर सामने आ रहे वाहनों को टक्कर मारते हुए मौके से फरार हो रहे हैं ऐसा ही घटनाक्रम सोमवार की सुबह 10 बजे थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ है जब एक तेज रफ्तार हाईवा ने गेहूं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी इस हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई उसमें सवार तीन किसान गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें प्राइवेट वाहन की मदद से नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया हादसा तेंदूखेड़ा पाटन मार्ग पर नरगुवा की घाट पर हुआ मार्ग से गुजरे रहे प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि हाईवे की टक्कर से ट्रैक्टर किसानों के ऊपर ही पलट गया और ट्राली खड़ी हो गई हादसा उस समय हुआ जब किसान अपनी फसल को अपने गांव रिचकुडी से बेचने के लिए तेंदूखेड़ा मंडी आ रहे थे सुबह करीब 10 बजे हुए हादसे में ट्रैक्टर के पहिए ऊपर उठ गए और वह बीच सड़क पर पलट गया इस हादसे के बाद हाईव चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया है स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर के नीचे दबे घायलों को बाहर निकाला और स्वास्थ्य केंद्र भेजा

तीन लोग हुए घायल दो जबलपुर रेफर 

इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिनमें धर्मेंद्र पिता मनोज पाल उम्र 15 वर्ष मनोज पिता लख्खू पाल उम्र 40 वर्ष कल्लू पिता हल्लू यादव उम्र 40 वर्ष तीनों घायल किसान रिचकुडी महगुवा गांव के निवासी हैं जो अपनी फसल को बेचने के लिए मंडी आ रहे थे हादसे में तीनों के सिर और हाथ पैरों में गंभीर चोटें आई हैं धर्मेंद्र पाल और कल्लू यादव को गंभीर चोटें आने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है जबकि अन्य एक का इलाज स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 मौके पर पहुंची लेकिन तब तक घायल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे चुके थे जिसके बाद पुलिसकर्मी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और घटना की जानकारी घायलों से ली पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर अज्ञात हाईवा वाहन और चालक की तलाश शुरू कर आगे की कार्रवाई की जा रही है हादसे में किसानों की गेहूं से भरी बोरियां फटकर गेहूं सड़क पर बिखर गया जिससे किसानों को लाखों का नुक़सान हुआ है पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!