होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : एसपी बंगले के पास बदमाशों का तांडव, गाड़ियों में तोड़फोड़ और पत्थरबाजी का वीडियो वायरल

सागर : एसपी बंगले के ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर : एसपी बंगले के पास बदमाशों का तांडव, गाड़ियों में तोड़फोड़ और पत्थरबाजी का वीडियो वायरल

सागर। कैंट थाना क्षेत्र में बदमाशों के उत्पात का मामला सामने आने के बाद शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। एसपी बंगले से कुछ ही दूरी पर आधा दर्जन युवकों ने देर रात जमकर हंगामा किया। आरोप है कि बदमाशों ने घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों को निशाना बनाते हुए उनमें तोड़फोड़ की और इलाके में पत्थरबाजी भी की। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई।
जानकारी के अनुसार वायरल हो रहा वीडियो 18 मई की सुबह करीब 4:45 बजे का बताया जा रहा है, जो मंगलवार सुबह करीब 9 बजे सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने लगा। वीडियो सामने आने के बाद लोगों के बीच चर्चा का माहौल बन गया है।
सीसीटीवी फुटेज में कुछ युवक सड़क पर बेखौफ घूमते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में वे खड़ी गाड़ियों के पास पहुंचकर उन्हें नुकसान पहुंचाते नजर आ रहे हैं। घटना के दौरान आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रहा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में लगातार आपराधिक घटनाओं की खबरें सामने आ रही हैं, लेकिन बदमाशों में पुलिस का डर नजर नहीं आ रहा। लोगों ने सवाल उठाया कि जिस इलाके को शहर का सबसे सुरक्षित और वीआईपी क्षेत्र माना जाता है, वहां इस तरह की घटना होना चिंताजनक है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अब सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बहस तेज हो गई है। लोग सवाल कर रहे हैं कि जब वीआईपी क्षेत्र में ही इस तरह की घटनाएं हो रही हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर क्या स्थिति होगी। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और मामले की जांच में जुटी हुई है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!