होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

जनसुनवाई में पहुंचे लोगों को नहीं मिला पीने का पानी, व्यवस्था पर उठे सवाल

जनसुनवाई में पहुंचे लोगों को ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

जनसुनवाई में पहुंचे लोगों को नहीं मिला पीने का पानी, व्यवस्था पर उठे सवाल

दमोह/तेंदूखेड़ा। तहसील कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान लोगों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ा। भीषण गर्मी में अपनी समस्याएं और शिकायतें लेकर दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने तहसील प्रशासन की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए। लोगों का आरोप है कि जनसुनवाई जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भी पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं की गई थी, जिससे आमजन को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।

जनसुनवाई में पहुंचे लोगों ने बताया कि तहसील परिसर में रखा पानी का टैंकर पूरी तरह खाली पड़ा था। वहीं नागरिकों के लिए लगाए गए रेफ्रिजरेटर में भी ठंडे पानी के स्थान पर गर्म पानी मिल रहा था। तेज गर्मी और उमस के बीच घंटों तक अपनी बारी का इंतजार कर रहे लोगों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा।

शिकायत लेकर पहुंचे शंकर अहिरवार, गौरी, नर्मदा, विरन, रुब्बू, गोविंद, सुमतरानी, मंजू और गोमती सहित अन्य लोगों ने बताया कि वे अपनी समस्याओं के निराकरण की उम्मीद लेकर तहसील कार्यालय पहुंचे थे, लेकिन वहां मूलभूत सुविधाओं का अभाव देखने को मिला। उनका कहना था कि जनसुनवाई में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के लोग पहुंचते हैं, ऐसे में प्रशासन को पेयजल, बैठने की व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करानी चाहिए।

नागरिकों ने तहसील प्रशासन से मांग की है कि आगामी जनसुनवाई कार्यक्रमों में पेयजल सहित सभी मूलभूत व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि आम लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी में पानी जैसी आवश्यक सुविधा की कमी प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाती है

इस संबंध में एसडीएम सीजी गोस्वामी ने कहा कि तहसीलदार से बोलकर मटके रखवाता हूं बोर की मोटर नीचे गिर गई है जिसके कारण समस्या बनी है मैंने नगर परिषद से बोला है मोटर निकलवाने एवं पानी टैंकर के लिए लोगों को कल से ठंडा पानी मिलेगा

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!