होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर में भ्रष्टाचार की बुनियाद पर खड़ा हो रहा सामुदायिक भवन ! 25 लाख रुपए के निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का खुला खेल, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

सागर में भ्रष्टाचार की बुनियाद ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर में भ्रष्टाचार की बुनियाद पर खड़ा हो रहा सामुदायिक भवन ! 25 लाख रुपए के निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का खुला खेल, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

गौरझामर। केसली जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत बरकोटी खुर्द के ग्राम सहजपुरी में बनने वाले सामुदायिक भवन निर्माण कार्य में भारी भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोपों ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। प्राप्त जानकारी अनुसार कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा स्वीकृत 25 लाख रुपये की राशि से बन रहे इस भवन में कथित तौर पर निर्माण अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मिलीभगत से जमकर घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में काली धूलयुक्त डस्ट, कमजोर और घटिया लोहा, निम्नस्तरीय ईंटें तथा खराब गुणवत्ता की अन्य सामग्री खुलेआम इस्तेमाल की जा रही है।

Oplus_16908288

लोगों का कहना है कि यह सामुदायिक भवन नहीं बल्कि भ्रष्टाचार की बुनियाद पर खड़ा किया जा रहा ढांचा है, जो कभी भी हादसे का कारण बन सकता है। ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि आखिर लाखों रुपये की लागत वाले निर्माण कार्य में गुणवत्ता की खुलेआम धज्जियां उड़ाने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी चुप क्यों हैं? क्या अधिकारियों मिलीभगत से सरकारी राशि का बंदरबांट किया जा रहा है? स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में मानकों की पूरी तरह अनदेखी कर जनता के पैसों की लूट मचाई जा रही है। गांव के लोगों में इस मामले को लेकर भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य की तत्काल उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, निर्माण सामग्री के सैंपल जांच के लिए भेजे जाएं और दोषी अधिकारियों, एवं जनप्रतिनिधियों,सरपंच, सचिव, पर कड़ी कार्यवाही की जाए। इस संबंध में जनपद पंचायत सीईओ प्रतिष्ठा जैन से जानकारी लेना चाही तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!