होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सगार: इलाज के खर्च से मुकरा ऑटो चालक, आहत बुजुर्ग ने बड़े पुल से नदी में लगाई छलांग

सगार: इलाज के खर्च से ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सगार: इलाज के खर्च से मुकरा ऑटो चालक, आहत बुजुर्ग ने बड़े पुल से नदी में लगाई छलांग
सगार/गढ़ाकोटा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम रतनारी के एक 70 वर्षीय बुजुर्ग द्वारा मानसिक प्रताड़ना और बेबसी के चलते बड़े पुल से छलांग लगाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। राहत की बात यह रही कि पुलिस की तत्परता से बुजुर्ग को समय रहते नदी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम रतनारी निवासी उत्तम बंसल 70 वर्ष कुछ दिनों पहले एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गये थे। एक ऑटो चालक ने उन्हें तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुये टक्कर मार दी थी, जिससे बुजुर्ग उत्तम बंसल को शरीर में काफी गंभीर चोटें आई थीं। दुर्घटना के वक्त आरोपी ऑटो चालक ने बुजुर्ग और उनके परिवार से वादा किया था कि वह इलाज का पूरा खर्च उठायेगा और उनकी दवाइयों की व्यवस्था करेगा। इस आश्वासन के बाद मामला शांत हो गया था। जब पीड़ित बुजुर्ग उत्तम बंसल ने ऑटो चालक से अपने इलाज और दवाइयों के लिये पैसे मांगे, तो चालक साफ मुकर गया और उसने इलाज कराने से साफ मना कर दिया। गरीब और असहाय बुजुर्ग इस धोखे और शारीरिक पीड़ा को सहन नहीं कर पाये। बुधवार सुबह करीब 11 बजे मानसिक रूप से आहत होकर बुजुर्ग उत्तम बंसल गढ़ाकोटा के बड़े पुल पर पहुंचे और वहां से सीधे नीचे छलांग लगा दी। पुल से बुजुर्ग को कूदता देख मौके पर मौजूद राहगीरों में हड़कंप मच गया और तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही गढ़ाकोटा थाना पुलिस बिना वक्त गंवाये मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर बुजुर्ग को सुरक्षित नदी से बाहर निकाला। पुलिस ने तुरंत अपनी गाड़ी से घायल बुजुर्ग को गढ़ाकोटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने तुरंत उनका प्राथमिक उपचार शुरू किया। मामले की जानकारी देते हुये डॉक्टर ने बताया मरीज को समय पर अस्पताल ले आया गया था। प्राथमिक उपचार दे दिया गया है और फिलहाल बुजुर्ग की स्थिति ठीक और नियंत्रण में है। उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। इस घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। पुलिस अब उस ऑटो चालक की तलाश कर रही है जिसने बुजुर्ग को टक्कर मारी थी और बाद में इलाज के वादे से मुकर गया था। परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!