होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

ड्यूटी करने पहुंचे, लौटे तो गायब मिली बाइक ! सागर के भाग्योदय अस्पताल में चोरी की वारदात

ड्यूटी करने पहुंचे, लौटे तो ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

ड्यूटी करने पहुंचे, लौटे तो गायब मिली बाइक ! सागर के भाग्योदय अस्पताल में चोरी की वारदात

सागर शहर के भाग्योदय अस्पताल की पार्किंग से एक बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। मामले में मोतीनगर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार ग्राम जेरई निवासी लोकेन्द्र राजपूत (28) भाग्योदय अस्पताल में नर्सिंग इंचार्ज के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 18 मई को दोपहर करीब 2 बजे वह ड्यूटी पर अस्पताल पहुंचे थे और अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक MP15NA6073 एचएफ डीलक्स काले-लाल रंग की बाइक अस्पताल की पार्किंग में खड़ी कर दी थी।

रात्रि करीब 8 बजे ड्यूटी समाप्त होने के बाद जब वह घर जाने के लिए पार्किंग पहुंचे तो उनकी बाइक वहां नहीं मिली। काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने अपने दोस्त डॉक्टर शिवकुमार डडोरे को घटना की जानकारी दी।
पीड़ित के अनुसार चोरी गई बाइक की कीमत करीब 40 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!