सागर जिले के बरायठा के जंगल में मृत मिला तेंदुआ, सिर और गले में घाव, हत्या के जताया संदेह
सागर/शाहगढ़। बरायठा पंचायत के छापर के जंगल में बुधवार को एक तेंदुआ का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृत तेंदुआ के गले और सिर में गंभीर घाव दिखने से हत्या का संदेह जताया जा रहा है। जंगल में तेदूपत्ता तोड़ने गये स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर वन विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच आरंभ करने के साथ ही तेंदुआ के शव को रेंज कार्यालय लाया गया। वन विभाग की ओर से इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है। तेंदुआ की मौत किस वजह से हुई है इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारी कुछ भी बता पाने में असमर्थ है। वन विभाग द्वारा जंगल में लगे सीसी कैमरा की होगी जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस संबंध में कुछ पता चलने की बात कही जा रही है। तेंदुआ की लंबाई पांच फीट दस इंच एवं इसकी उम्र पांच से छह वर्ष आंका गया है। तेदुआ का शिकार होने के लोगों द्वारा लगाये गये आरोप को बेबुनियाद बताया, वन विभाग का कहना है कि भीषण तेज गर्मी भूख प्यास की वजह से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। दूसरे तरफ पोस्टमार्टम करने वाले पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रोहित सितोले ने बताया कि नर तेंदुआ की उम्र पांच से छह वर्ष की होगी, सिर गले में घाव होने से ऐसा लगता है कि जानवरों में लड़ाई हुई हो, फिलहाल विसरा रिपोर्ट जबलपुर और सागर जांच हेतु भेजी गई है, जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चलेगा।
सागर जिले के बरायठा के जंगल में मृत मिला तेंदुआ, सिर और गले में घाव, हत्या के जताया संदेह
सागर जिले के बरायठा के ...
by Suraj Sen
[post_dates]

Sub Editor







