होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

65 लाख रुपये की लागत से निर्मित नवीन उप-स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण

65 लाख रुपये की लागत ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

65 लाख रुपये की लागत से निर्मित नवीन उप-स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण

तेंदूखेड़ा। जनपद पंचायत अंतर्गत मंडल तारादेही के ग्राम समनापुर में 65 लाख रुपये की लागत से निर्मित नवीन उप-स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण स्थानीय विधायक एवं मध्यप्रदेश शासन में मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार हेतु निरंतर कार्य कर रही है। ग्राम समनापुर में नवीन उप-स्वास्थ्य केंद्र के प्रारंभ होने से समनापुर सहित आसपास के अनेक ग्रामों के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर प्राप्त होगा।

उन्होंने कहा कि पूर्व में उपचार के लिए लोगों को तेंदूखेड़ा अथवा दमोह जाना पड़ता था, जिससे समय के साथ आर्थिक भार भी बढ़ता था। अब इस स्वास्थ्य केंद्र के माध्यम से ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं अपने क्षेत्र में ही उपलब्ध हो सकेंगी, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी। मंत्री लोधी ने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि उनका संकल्प है कि तेंदूखेड़ा विधानसभा क्षेत्र प्रदेश की क्रमांक एक विधानसभा बने। इसी उद्देश्य के साथ क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों को गति प्रदान की जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से स्वास्थ्य केंद्र का अधिक से अधिक लाभ लेने तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने नवीन स्वास्थ्य केंद्र की सौगात मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी का आभार व्यक्त किया। स्थानीय नागरिकों ने कहा कि इस स्वास्थ्य केंद्र के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को उपचार के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। कार्यक्रम के अंत में मंत्री लोधी ने स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान तारादेही मंडल अध्यक्ष डॉ मनोहर सिंह लोधी, सांसद प्रतिनिधि मूरत सिंह लोधी समनापुर सरपंच इमरत यादव शहर अनेक लो उपस्थित रहे हो

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!