होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर में घर के सामने से चोरी हुई बाइक 4 दिन में बरामद, आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

सागर में घर के सामने ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर में घर के सामने से चोरी हुई बाइक 4 दिन में बरामद, आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

सागर। थाना मोतीनगर पुलिस ने चोरी गई मोटर साइकिल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया। 28 मई को फरियादी महेश कुमार आडवाणी निवासी संतकवर रामवार्ड, विशाल मेडिकल के आगे सिंधी कैंप थाना मोतीनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी मोटरसाइकिल क्र. एमपी 15 एमएच 0655 टीवीएस एक्सएल काले रंग की, 24 मई को रात्रि लगभग 8 बजे उसके घर के सामने खड़ी की गई थी, जो अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई। आसपास तलाश करने एवं सीसीटीवी कैमरे चेक करने पर एक अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल ले जाते हुये दिखाई दिया। रिपोर्ट पर थाना मोतीनगर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा तत्काल टीम गठित कर मुखबिर तंत्र सक्रिय किया एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई। तलाश के दौरान आरोपी रितेश जाटव पिता हुकुमचंद जाटव 30 वर्ष निवासी पगारा रोड सुभाषनगर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी गई मोटर साइकिल कीमत लगभग 15000 रुपये की बरामद की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत थाना प्रभारी मोतीनगर, माधव सिंह, नदीम, राहुल की भूमिका रही।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!