होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : मारपीट प्रकरण में साक्ष्य मिटाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, छिपाया गया सीसीटीवी डीवीआर बरामद

सागर : मारपीट प्रकरण में ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर : मारपीट प्रकरण में साक्ष्य मिटाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, छिपाया गया सीसीटीवी डीवीआर बरामद
सागर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं थाना प्रभारी गोपालगंज के नेतृत्व में थाना गोपालगंज पुलिस ने मारपीट के एक प्रकरण में महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य छिपाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर सफलता प्राप्त की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी शिवम परिहार निवासी ग्राम मांगेरोल, थाना बड़ाई, जिला फिरोजाबाद उप्र द्वारा थाना गोपालगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि 29 मई को वह अपने एक मित्र के साथ एक दुकान पर गया था। वहां बिल के भुगतान को लेकर दुकान संचालक पक्ष से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपी अनस खान एवं उसके साथियों द्वारा फरियादी के साथ गाली गलौच करते हुये मारपीट की गई, जिससे उसे चोटें आईं। घटना की सूचना प्राप्त होते ही थाना गोपालगंज पुलिस द्वारा तत्काल प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि घटना के महत्वपूर्ण साक्ष्यों को नष्ट कर पुलिस जांच को प्रभावित करने का प्रयास किया गया है। विवेचना में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी अनस खान के छोटे भाई आकिब खान पिता आरिफ खान द्वारा घटना के सीसीटीवी फुटेज को छिपाने एवं वास्तविक तथ्यों को दबाने की नियत से दुकान में लगा डीवीआर निकालकर कही छिपा दिया था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये थाना प्रभारी गोपालगंज के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई, जिस पर पुलिस टीम ने त्वरित एवं योजनाबद्ध कार्यवाही करते हुये आरोपी आकिब खान को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर घटना से संबंधित छिपाया गया सीसीटीवी डीवीआर बरामद किया गया, जिसे विधिवत जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गोपालगंज निरीक्षक घनश्याम शर्मा के नेतृत्व में थाना गोपालगंज पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!