होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

एएसपी लोकेश कुमार सिन्हा रुस्तम जी अवार्ड से होंगे सम्मानित : उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिये मिला सम्मान, 50 हजार की राशि और प्रशस्ति पत्र मिलेगा

एएसपी लोकेश कुमार सिन्हा रुस्तम ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

एएसपी लोकेश कुमार सिन्हा रुस्तम जी अवार्ड से होंगे सम्मानित : उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिये मिला सम्मान, 50 हजार की राशि और प्रशस्ति पत्र मिलेगा
सागर। मप्र पुलिस मुख्यालय ने बुधवार को केएफ रुस्तम जी पुरस्कार की घोषणा की है। इसमें सागर के एडिशनल एसपी लोकेश कुमार सिंहा को केएफ रुस्तम जी पुरस्कार.2024 के लिये चयन किया गया है। उन्हें पुलिस मुख्यालय द्वारा घोषित सम्मान के तहत 50 हजार रुपये नकद पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा। मप्र पुलिस का रुस्तम जी पुरस्कार उत्कृष्ट और अनुकरणीय पुलिस सेवा, प्रभावी नेतृत्व, नवाचार, कर्तव्यनिष्ठा व पुलिसिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिये दिया जाता है। एएसपी लोकेश कुमार सिन्हा अपने उत्कृष्ट प्रशासनिक कौशल, अनुशासित कार्यशैली, अपराध नियंत्रण में प्रभावी भूमिका, कानून व्यवस्था संधारण और जनोन्मुखी पुलिसिंग के लिये जाने जाते हैं। उन्होंने अपने सेवाकाल में विभिन्न पदों पर रहते हुये अनेक उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित की हैं। पुलिस विभाग की कार्यक्षमता को सुदृढ़ बनाने में योगदान दिया है। एएसपी सिंहा का यह चयन न केवल उनकी उत्कृष्ट सेवाओं का सम्मान है। बल्कि सम्पूर्ण सागर पुलिस परिवार के लिये भी गर्व, प्रेरणा और सम्मान का विषय है। उनकी यह उपलब्धि युवा पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिये प्रेरित करेगी।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!