होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर की अपूर्वा ने बढ़ाया देश का मान, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड जीतकर पहुंचीं वैश्विक मंच तक

सागर की अपूर्वा ने बढ़ाया ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर की अपूर्वा ने बढ़ाया देश का मान, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड जीतकर पहुंचीं वैश्विक मंच तक

सागर शहर की बेटी अपूर्वा दुबे वैद्य ने मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड का खिताब जीतकर शहर और परिवार का नाम गौरवान्वित किया है। अपूर्वा, विश्वविद्यालय के शिक्षक डॉ. गिरीश मोहन दुबे की पुत्री हैं और अब कनाडा में आयोजित होने वाली कॉस्मो वर्ल्ड वाइड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। गुरुवार दोपहर 2:00 बजे अपूर्वा ने हमसे बातचीत में बताया उन्हें इस प्रतियोगिता की जानकारी एक मित्र के माध्यम से मिली थी। तैयारी के लिए समय कम था, लेकिन पूर्व में विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने के कारण उन्हें मंच का अच्छा अनुभव था। इसी आत्मविश्वास के साथ उन्होंने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

इंदौर के एक प्रतिष्ठित होटल में 22 से 24 मई तक आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता में ग्रूमिंग सेशन, रैंप वॉक, व्यक्तित्व विकास, शिष्टाचार और प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किए गए। इसमें दिल्ली, गुरुग्राम, मुंबई, पुणे, रतलाम सहित देश के कई शहरों की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

नौ चरणों में हुए मूल्यांकन के बाद अपूर्वा फिनाले तक पहुंचीं। फिनाले में इंट्रोडक्शन, इंडियन एथनिक, इंडियन गॉड्स और ग्रैंड फिनाले राउंड आयोजित हुए। इंडियन एथनिक राउंड में उन्होंने पारंपरिक लहंगा पहना, जबकि इंडियन गॉड्स राउंड में मां लक्ष्मी का स्वरूप प्रस्तुत किया। प्रश्नोत्तर राउंड में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्होंने मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर लिया।

अपूर्वा ने अपनी सफलता का श्रेय पति राहुल वैद्य, पिता डॉ. गिरीश मोहन दुबे, माता संध्या दुबे और परिवार के अन्य सदस्यों के सहयोग को दिया।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!