रात में मां के पास सो रहे 1 साल के मासूम को पिता ले गया, अपहरण की आशंका से मचा हड़कंप
तेंदूखेड़ा। नगर से लगभग 4 किलोमीटर दूर ग्राम बाँदीपुरा में गुरुवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला के पास सो रहा उसका 1 साल का मासूम बच्चा अचानक गायब हो गया। प्रारंभिक तौर पर परिजनों को बच्चे के अपहरण की आशंका हुई, जिसके बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बाँदीपुरा श्रीमती वर्षा आदिवासी जो अपने पिता के घर अपने 1 वर्ष के पुत्र के साथ घर में सो रही थीं। रात में 1:00 उनकी नींद खुली तो उन्होंने देखा कि उनका बच्चा उनके पास नहीं है। बच्चे के गायब होने की जानकारी लगते ही उन्होंने शोर मचाया और ग्रामीणों को घटना की सूचना दी। मामले की जानकारी सरपंच प्रतिनिधि देवेंद्र जैन को मिली, जिन्होंने तत्काल डायल-112 पर सूचना दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी अर्चना अहीर ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए आसपास के थानों तेंदूखेड़ा तेजगढ़ ,तारादेही सहित अन्य थानो को अलर्ट किया तथा रात में ही बच्चे की तलाश और सघन वाहन चेकिंग शुरू कराई। काफी प्रयासों के बावजूद प्रारंभिक तौर पर बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल सका। बाद में पुलिस को जानकारी लगी कि बच्चा अपने पिता के साथ सुरादेही में है बाद में जांच के दौरान पता चला कि बच्चे का पिता पप्पू आदिवासी, निवासी सुरादेही इमलिया चौकी, थाना तेजगढ़ क्षेत्र, जो गोवा में मजदूरी का कार्य करता है, हाल ही में सूरादेही गांव लौटा था। जानकारी के अनुसार वह गुरुवार को बाँदीपुरा पहुंचा। किसी बात को लेकर उसका विवाद अपने बड़े साले के साथ हो गया जिसके कारण उसने अपनी पत्नी बर्षा से सूरादेही चलने के लिए बोला पर पत्नी ने साथ जाने से मना कर दिया वर्षा आदिवासी के पिता के घर में दरवाजा नहीं था और केवल पर्दा लगा हुआ था। इसी दौरान उसने रात्रि में बिना किसी को बताए अपने पुत्र को मां के पास से उठाया और अपने साथ सुरादेही ले गया। हालांकि बच्चे के पिता के पास होने की जानकारी मिलने के बाद अपहरण की आशंका समाप्त हो गई, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मासूम बच्चे को उसकी मां के पास वापस नहीं लाया गया नगर निरीक्षक रविंद्र बागरी ने बताया कि पारिवारिक मामला है बच्चे को उसके पिता लेकर चला गया था अभी वह बच्चे को लेकर आ रहा है उसके बाद ही पता चलेगा कि क्या कारण से वह बच्चे को ले गया था








