होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झलौन में निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झलौन ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झलौन में निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न

तेंदूखेड़ा- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झलौन में नवीन शैक्षणिक सत्र के अंतर्गत नवप्रवेशी विद्यार्थियों को शासन की योजना के तहत आज निशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। साइकिल प्राप्त कर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

कार्यक्रम में ग्राम सेहरी के सरपंच सत्यनारायण, झलौन उपसरपंच राजेश सिंह एवं विद्यालय के प्राचार्य अशोक साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को साइकिलें वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक रूप सिंह ठाकुर, गुड्डू बेन, प्रेम सिंह ठाकुर, योगेश प्रजापति, दिनेश जैन सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आसपास के ग्रामों के गणमान्य नागरिकों ने भी सहभागिता निभाई।

अतिथियों ने कहा कि शासन की यह योजना ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा प्रदान करेगी तथा शिक्षा के प्रति उनकी रुचि और नियमितता को बढ़ावा देगी। कार्यक्रम का सफल आयोजन विद्यालय परिवार के सहयोग से संपन्न हुआ

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!