होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सगे भाइयों का शराब कारोबार बेनकाब! 325 क्वार्टर बॉम्बे व्हिस्की के साथ पुलिस ने दबोचा

सगे भाइयों का शराब कारोबार ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सगे भाइयों का शराब कारोबार बेनकाब! 325 क्वार्टर बॉम्बे व्हिस्की के साथ पुलिस ने दबोचा

सागर पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देश पर पूरे जिले में अवैध शराब, जुआ,सट्टा गांजा तस्करों की धर पकड़ का अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे जैसीनगर थाना पुलिस ने बरखुआ महंत-सलैया मार्ग पर कार्रवाई करते हुए दो सगे भाइयों को 58.5 लीटर अवैध बॉम्बे व्हिस्की शराब के साथ गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना पर महाकाली मंदिर के पास घेराबंदी की गई थी। पुलिस को देखकर आरोपी बोरी फेंककर भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया।
तलाशी में 325 क्वार्टर (58.5 लीटर) शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 39 हजार रुपये बताई गई है। परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित कुल जब्त माल की कीमत लगभग 79 हजार रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रिंकू उर्फ रामकुमार शुक्ला (34) और रोहित शुक्ला (32) निवासी ग्राम बदबदी के रूप में हुई है, जो सगे भाई हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
पूरी कार्रवाई में उपनिरीक्षक शशिकांत गुर्जर, प्रधान आरक्षक मनोहर मुरारी, आरक्षक काजी सईदउद्दीन एवं महिला आरक्षक तपस्या रजक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!