रात को खाना खाकर सोया, सुबह फंदे पर मिला 19 साल का अंकित
तेंदूखेड़ा। थाना तारादेही क्षेत्र के ग्राम चंदना में 19 वर्षीय युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और सनसनी का माहौल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम चंदना निवासी अंकित अहिरवाल (19 वर्ष), पिता वीरन अहिरवाल ने अपने घर में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की बड़ी मां गुलाब बाई ने बताया कि उनके और अंकित के मकान आमने-सामने कुछ दूरी पर स्थित हैं। अंकित ने रात करीब 9:30 बजे भोजन किया और सोने चला गया था। उस समय घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था, जब सुबह 8:00 बजे उसके घर जाकर देखा तो वह फांसी के फंदे पर लटका हुआ था अंकित के फांसी लगने की घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई परिजनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी , सूचना मिलते ही तारादेही थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मर्ग क़ायम कर पंचनामे की कार्रवाई पूर्ण करने के बाद शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा और निजी बाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तेंदूखेड़ा लेकर आए । शव ग्रह में शव को रखा गया है
क्योंकि उसके माता-पिता पुणे में मजदूरी करने गए हैं उन्हे इस घटना की सूचना दी तो उन्होंने आपत्ति जताते हुए कहा हम लोग पुणे से तेंदूखेड़ा के लिए निकल गए हैं जब तक हम लोग तेंदूखेड़ा नहीं पहुंच जाते तब तक शव का पोस्टमार्टम नहीं किया जाए इस कारण शव का पोस्टमार्टम शनिवार को को होगा प्रधान आरक्षक देवकरण 365 ने बताया कि मर्ग क़ायम कर शव का पंचनामा तैयार कर लिया गया है माता-पिता की आपत्ति के कारण शव का पोस्टमार्टम कल होगा पुलिस मामले की जांच कर रही है








