सागर : गुणवत्ताहीन हुआ फोर लेन निर्माण कार्य,तेज हवा से उखड़े साइन बोर्ड से दो घंटे रहा यातायात बंद
सागर/शाहगढ़। दिन में तेज धूप के बाद शुक्रवार दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवा ने आंधी का रूप ले लिया। हाइवे पर रूरावन और इमलाखेडा गांव के बीच की फोर लेन पर आंधी से टूटे साइन बोर्ड ने दो घंटे तक आवागमन को पूरी तरह से बंद कर दिया। वहीं बिजली की आवाजाई लगी रही। रूरावन और इमलाखेड़ा गांव के बीच की फोर लेन सड़क मार्ग पर बना विशालकाय स्वागत द्वार साइन बोर्ड आंधी से जमीन पर आ गिरा। स्वागत द्वार के हाईवे मार्ग पर गिरने से पूरी तरह से यातायात बाधित हो गया। इससे शाम चार से छह बजे तक आवागमन प्रभावित रहा। लोगों का आरोप कि फोर लेन के निर्माण कार्य गुणवत्ताहीन हुआ है, एक माह पहले ही मार्ग चालू हुआ और थोड़ी ही हवा चली और साइन बोर्ड गिर गया, अचानक गिरे फोर लेन पर साइन बोर्ड से आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया। अवरुद्ध पड़े हाइवे मार्ग को चालू करने दो घंटे तक फोर लेन निर्माण कार्य में लगे एक भी कर्मचारी नही पहुंचा, देर से पहुंचे अमले ने परेशानी झेल रहे कुछ लोगों के सहयोग से रास्ते से बोर्ड हटाकर बाधित मार्ग से यातायात सुचारू रूप से चालू कराया।








