होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में रंग बदलने वाला पक्षी भुजंगा पल पल बदलता है अपने रंग

वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में रंग बदलने वाला पक्षी भुजंगा पल पल बदलता है अपने रंग

आकर्षक का केंद्र -बुलंद आवाज और शिकारी पक्षियों पर झपटने से कहलाता है जंगली कोतवाल

विशाल रजक तेंदूखेड़ा!

जैव विविधता के लिए विख्यात वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में बाघ सहित कई प्रजातियों के शाकाहारी और मांसाहारी जानवर हैं। यहां पक्षियों की भी कई प्रजातियां पाई जाती हैं। यही कारण है कि टाइगर रिजर्व में पक्षियों के रखरखाव पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है यहां के तालाबों के बीचों-बीच पक्षियों के बैठने के लिए पेड़ के आकार की लकड़ियां लगाई गई हैं। ये पक्षी भी सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बनते हैं टाइगर रिजर्व में इन दिनों ऐसा पक्षी दिखाई दिया है, जो रंग बदलता है। इसका नाम भुजंगा या कोतवाल है। दरअसल, इस पक्षी के पंख कांच की तरह होते हैं। इस कारण पंखों पर प्रकाश पड़ने से वे अलग-अलग कोणों से अलग-अलग रंग के दिखाई देते हैं। इसकी बुलंद आवाज के कारण इसे जंगल का कोतवाल भी कहा जाता है आम भाषा में भुजंगा या कोतवाल कहलाने वाले इस पक्षी को ब्लैक ड्रोंगो कहते हैं। यह छोटा और चमकीले काले रंग का होता है। सूर्य का प्रकाश पडने से यह अलग-अलग रंग का नजर आता है। इसकी बुलंद आवाज आसपास के जानवरों का ध्यान खींचती है। यह अपने क्षेत्र में शिकारी पक्षियों, चील, बाज, कौए पर तेजी से झपटता है। इस कारण छोटे पक्षी इसे अपना रखवाला मानते हैं कुछ प्रजातियों के छोटे पक्षी अपने अंडों व चूजों को बचाए रखने के लिए कोतवाल पक्षी के घोंसलों के आसपास ही अपने घोंसले बनाते है

इनका कहना

टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर रजनीश कुमार सिंह बताते हैं कि कोतवाल पक्षी को ड्रॉगो भी कहते हैं। इस पक्षी के पंख कांच की तरह काम करते हैं। अलग-अलग कोणों से प्रकाश पड़ने पर पक्षी का रंग अलग-अलग तरह का नजर आता है टाइगर रिजर्व में यह नजर आता है। यहां नजर आए पक्षी का रंग नीला दिख रहा है, लेकिन वास्तव में यह काला है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!