होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

मंडी में व्यापारी से मारपीटः माफीनामा आया, लेकिन आरोपी अब भी फरार

मंडी में व्यापारी से मारपीटः ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

मंडी में व्यापारी से मारपीटः माफीनामा आया, लेकिन आरोपी अब भी फरार
सागर। शहर की तिलकगंज स्थित थोक फल एवं सब्जी मंडी में व्यापारी शफीक राईन के साथ हुई मारपीट के मामले में नया घटनाक्रम सामने आया है। घटना के बाद आदर्श थोक फल एवं सब्जी विक्रेता संघ की बैठक आयोजित हुई जिसमें कुछ आरोपियों ने भविष्य में ऐंसी घटना दोबारा नहीं करने और अपने कृत्य पर प्रायश्चित करने का लिखित आश्वासन दिया। हालांकि मामले में दर्ज एफआईआर के आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। जानकारी के अनुसार करेला खरीदी को लेकर हुये विवाद में व्यापारी शफीक राईन के साथ कथित रूप से मारपीट की गई थी। हमले में उनकी आंख में गंभीर चोट आई थी। समय पर इलाज मिलने से उनकी आंख की रोशनी बच सकी। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसके बाद मामला पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गया। घटना के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने फरियादी शफीक राईन की शिकायत पर वसीम, तौफीक, अज्जू सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी। हालांकि एफआईआर दर्ज होने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से मंडी के व्यापारियों में नाराजगी है। व्यापारियों का कहना है कि संघ की बैठक में माफीनामा देना या भविष्य में गलती नहीं दोहराने का आश्वासन अपनी जगह है, लेकिन यह आपराधिक प्रकरण है और इसमें कार्यवाही कानून के अनुसार ही होनी चाहिये। उनका कहना है कि किसी भी प्रकार का लिखित आश्वासन दर्ज एफआईआर का विकल्प नहीं हो सकता। घटना के बाद मंडी के कई व्यापारियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि यदि समय पर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो व्यापारियों में असुरक्षा की भावना बनी रहेगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति हो सकती है। फिलहाल कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!