होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

पत्नी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, चरित्र संदेह में कुल्हाड़ी से की थी वारदात

सागर : पत्नी की हत्या ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर : पत्नी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, चरित्र संदेह में कुल्हाड़ी से की थी वारदात

सागर/जैसीनगर। गेहूंरास चौराहा स्थित कृषि उपज मंडी के पास पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने के मामले में फरार आरोपी को जैसीनगर पुलिस ने केसली पुलिस की मदद से रविवार दोपहर सहजपुर रोड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। थाना प्रभारी जेपी ठाकुर ने बताया कि आरोपी मनोहर सेन 45 ने शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात अपनी पत्नी रश्मि सेन 40 की सोते समय कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद वह मौके से फरार हो गया था। पुलिस उसकी तलाश में लगातार जुटी हुई थी। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी बरमान की ओर भाग रहा है। इसके बाद जैसीनगर पुलिस ने केसली पुलिस को सूचना देकर संयुक्त कार्यवाही की। दोनों थानों की टीम ने सहजपुर रोड पर घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर जंगल से वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पत्नी के चरित्र पर संदेह होने के कारण हत्या करना स्वीकार किया है। आरोपी के एक बेटी और तीन बेटे हैं। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देश, अति. पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया तथा राहतगढ़ एसडीओपी योगेंद्र सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 103 के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है। कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक जेपी ठाकुर, जयसिंह, सईदउद्दीन काजी, जितेंद्र, हुकुम सिंह के साथ केसली थाने के सहायक उपनिरीक्षक राजेश सिंह, कैलाश, राहुल की भूमिका रही।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!